Bareilly: पांच करोड़ के लक्ष्य में कृषि विभाग अटका, डीएम ने रिवाइज के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड (राजस्व विभागों) की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। भू-राजस्व की समीक्षा में 6 करोड़ रुपये जमा होने से ए ग्रेड मिली। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया है, जबकि इतनी वसूली के साधन नहीं है, इस पर डीएम ने लक्ष्य रिवाइज कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सिंचाई विभाग, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, उद्योग विभाग, बीडीए, खाद्य एवं रसद विभाग, औषधि विभाग, आरएफसी, गन्ना विभाग, पीएम स्वनिधि की समीक्षा कर सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बनाए रखने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी न्यायिक आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज को कोर्ट में लंबित वादों के निस्तारण के निर्देश दिए। 

कन्या सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों को सत्यापन करने के निर्देश दिए। शस्त्र, सीलिंग, शत्रु संपत्ति आदि के मामलों में भी सत्यापन करने को निर्देशित किया। बैठक में एडीएम ई पूर्णिमा सिंह, एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह, एडीएम जे देश दीपक, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार आदि एसडीएम, एसीएम आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार