7 साल का प्यार अब चढ़ा परवान : प्रियंका वाड्रा गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग के साथ हुई सगाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाद्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई की है। सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद सगाई कर दी गई। 

रेहान प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की बड़ी संतान हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर उन्हें एक "आर्टिस्ट" (कलाकार) और ‘‘फोटोग्राफर’’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। रेहान 25 साल के हैं और उनकी बहन मिराया 23 साल की हैं। दोनों कई बार चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के साथ शामिल हुए हैं। 

प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को रणथंभौर पहुंचीं। सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर बाघों और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है, और गांधी परिवार पहले भी इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल का दौरा कर चुका है।  

राहुल गांधी, प्रियंका वाड़ा नववर्ष पर पहुंचे रणथम्भौर

भरतपुर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य नववर्ष पर मंगलवार को सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंचे। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गयी है। सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार के साथ चार दिन तक रणथम्भौर में रुकने की संभावना है। 

होटल शेर बाग के मालिक जैसल सिंह के पुत्र के बुधवार को जन्मदिन कार्यक्रम में भी वाड्रा परिवार के शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर रणथंभौर पहुंचते ही प्रियंका  वाड्रा के परिवार के सदस्यों ने टाइगर सफारी के दौरान मिश्र दर्रा गेट के पास बाघिन टी-107 के दीदार किये। इसके साथ बाघिन रिद्धि के तीनों शावक टी 2504, टी 2505 और टी 2506 जोन नंबर चार में अठखेलियां करते हुए नजर आये। 

 

संबंधित समाचार