UP : बाघ, तेंदुए व भेड़ियों के आतंक के बीच बहराइच के डीएफओ पर गिरी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद मंगलवार को बहराइच जिले के डीएफओ पर गाज गिर गई। बहराइच डीएफओ राम सिंह यादव को हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध करते हुए उनकी जगह एटा के डीएफओ सुन्दरेशा को बहराइच का नया डीएफओ बनाया गया है।

इतना ही नहीं सीएम की ओर से बहराइच, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और बिजनौर में बाघ, तेंदुए व भेड़ियों द्वारा मारे गए व्यक्तियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का उपचार व मुआवजा वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की भी हिदायत दी गई है।

दूसरी ओर वन विभाग की टीम द्वारा अब तक आठ आदमखोर भेड़ियों को मार गिराने की सूचना मिली है। दरअसल, बहराइच में बीते कुछ समय से भेड़ियों का आतंक काफी बढ़ गया है। उनके हमलों से इंसानी मौतों का सिलसिला था। वहां अब तक एक दर्जन मौतें होने की खबर है। भेड़िए कहीं सोते बच्चों को, तो कहीं मां की गोद से उन्हें खींचकर खींच ले गए।

ऐसे में वन विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री तक भी इसकी शिकायत पहुंची। जिसपर सीएम ने खासी नाराजगी जताई। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को बुलाकर इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद वन मंत्री ने डीएफओ बहराइच को हटाए जाने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें : Jharkhand Visit : जन सांस्कृतिक समागम में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू- आदिवासी समुदाय के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण

संबंधित समाचार