The Kerala Story 2 : कड़ी सुरक्षा और निगरानी में विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म शूटिंग हुई पूरी, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म द केरल स्टोरी 2 की शूटिंग हुई पूरी हो गयी है विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरला स्टोरी के रिलीज़ ने काफी हलचल मचा दी थी। अपनी प्रभावशाली कहानी के कारण फिल्म ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा और बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीते। 

बताया जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की प्रोडक्शन में बनी द केरला स्टोरी 2 को बहुत कड़ी सुरक्षा में शूट किया गया है। चर्चा है कि यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने वाली है। द केरला स्टोरी 2 की कहानी पहले से भी गहरी और गंभीर होगी। द केरला स्टोरी 2 के कास्ट और डायरेक्टर की जानकारी अभी गुप्त रखी जा रही है। 

द केरला स्टोरी 2 को बेहद कंट्रोल और सुरक्षित तरीके से शूट किया गया है। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह नहीं चाहते थे कि शूटिंग के दौरान कोई परेशानी सामने आए। शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू को अपने फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी, जिससे सेट से कोई जानकारी लीक न हो सके।

ये भी पढ़े : 
IFF: लंदन में श्याम बेनेगल को सम्मान, फिल्म फेस्टिवल में किया जायेगा भारतीय सिनेमा में योगदान को याद 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज