IFF: लंदन में श्याम बेनेगल को सम्मान, फिल्म फेस्टिवल में किया जायेगा भारतीय सिनेमा में योगदान को याद 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। ब्रिटेन में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक ‘‘लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव’’ (LIFF) के आगामी (2026) संस्करण में निर्माता श्याम बेनेगल को सम्मानित किया जाएगा। यह महोत्सव अगले साल जून-जुलाई में होगा। 

LIFF के निदेशक कैरी साहनी ने ‘न्यूज़ एजेंसी’ को बताया, ‘‘हम श्याम बेनेगल जैसे फिल्मकारों को याद करेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है, और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी स्मृति और विरासत जीवित रहे। 

हमारा लक्ष्य श्याम बेनेगल की किसी एक फिल्म का प्रदर्शन करना है, क्योंकि उनकी फिल्मों को दिखाना और उनके काम पर चर्चा करना बहुत महत्वपूर्ण है।’’

महोत्सव में 1950 के दशक की कई क्लासिक फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। बेनेगल ने 1970 एवं 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘मंडी’ और ‘मंथन’ जैसी सफल फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। उनका निधन 2024 में 90 वर्ष की आयु में हो गया। 

इस महोत्सव का उद्देश्य पंजाबी, गुजराती, असमिया और दक्षिण भारतीय सहित कई भाषाओं में विविध प्रकार की फिल्में दिखाकर भारतीय सिनेमा की समृद्धि को प्रदर्शित करना है।

ये भी पढ़े : 
राजेश खन्ना की 83वीं जयंती पर जैकी श्रॉफ ने किया याद, तस्वीरों वाला एक वीडियो साझा कर श्रद्धांजलि की अर्पित 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज