बाराबंकी: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु... कार ट्रक से टकराई 1 की मौत, 6 गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार की रात करीब एक बजे बहराइच हाईवे पर मनकापुर, गोण्डा से खाटू श्याम दर्शन जा रही अर्टिगा कार गन्ना लदे ट्रक से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना रामनगर अंतर्गत बाराबंकी बहराइच हाईवे पर दलसरांय गांव के पास रात करीब 1:00 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह घायल हैं। मनकापुर गोंडा निवासी सभी लोग खाटू श्याम दर्शन के जा रहे थे। तभी कार आगे चल रही गन्ना लदी ट्रक में घुसी गई। सभी घायलों को रामनगर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे में यश दुबे (17) निवासी मनकापुर गोंडा, प्रिंस (29) निवासी गुड्डूमल चौराहा पटेल नगर गोंडा, जितेंद्र कुमार (26) निवासी भेलसरगंज थाना वजीरगंज मनकापुर गोंडा, लवकुश गुप्ता (27) निवासी मनकापुर गोंडा, सौरभ दुबे (27) व शिवम (30) निवासी बलेसरगंज थाना वजीरगंज घायल हालत में पहुंचे, जिसमें शिवम को मृत घोषित कर दिया गया।

संबंधित समाचार