आज का इतिहास: 25 मार्च के बजाय स्कॉटलैंड में 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 45 ईसा पूर्व: जूलियस सीज़र ने एक जनवरी को नए साल का पहला दिन घोषित किया। 


1600: स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत हुई। 
1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की। 
1804: हैती ने फ्रांस से आजादी का ऐलान किया। 
1818: भीमा-कोरेगांव की लड़ाई, जिसमें महारों ने पेशवाओं को हराया। 
1862: भारतीय दंड संहिता एवं अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। 
1863: अमेरिकी गृहयुद्ध में मुक्ति उद्घोषणा प्रभावी हुई, जिससे संघीय राज्यों के गुलामों को आजादी मिली। 
1877: महारानी विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया। 
1880: मनीआर्डर प्रणाली की शुरूआत।
1901: नाइजीरिया ब्रिटिश संरक्षित क्षेत्र बना। 
1912: चीन गणराज्य का गठन हुआ, सन यात-सेन पहले राष्ट्रपति बने। 
1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत किया कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है। 
1949: कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई। 
1971: अमेरिका ने टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया। 
1972: बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु चुना गया। 
1978: एयर इंडिया का विमान 'सम्राट अशोक' दुर्घटनग्रस्त होकर अरब सागर में गिरा। 
1992: भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया। 1994: उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ। 
1995: विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया। 
1997: भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी। 
1999: यूरो को यूरोपीय संघ की प्राथमिक मुद्रा के रूप में पेश किया गया। 
2001: कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता किया गया। 
2007: विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ नियुक्त
2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।
2017: एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला। 
2020: रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया गया। 
2020: भारत में नए साल के दिन कुल 67,385 बच्चों का जन्म, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सर्वाधिक था। 2024: जापान के नोटो प्रायद्वीप में 7.6 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप, लगभग 700 लोगों की मौत। 

संबंधित समाचार