आज का राशिफल : 2 जनवरी 2025
मेष- आज व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गई यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने में सफलता मिलेगी।
वृष- आज परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। धनाभाव के कारण जो काम रुके थे वो शुरू हो सकते हैं। रचनामत्क कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है।
मिथुन- आज संतान के व्यवहार से आप आनंद महसूस करेंगे। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना बन रही है। व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में आप काम शुरू कर सकते हैं।
कर्क- आज समाज में सम्मानित लोगों को कुछ परेशानी का अनुभव होगा। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आएगी। आपको जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिए। गूढ़ विषयों को लेकर नए अनुभव प्राप्त होंगे।
सिंह- आज कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं।
कन्या- आज नया निवेश करने से पहले आपको सभी पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपको जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें।
तुला- आज अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। आपको लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक- आज असंतुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है। सबके प्रति सामान्य व्यवहार ही रखें। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
धनु- आज दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके अनुकूल रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी।
मकर- आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज करने का विचार कर सकते हैं। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ- आज शेयर मार्केट से काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। नई योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बढ़ेंगी। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिए। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोडने की प्रवृत्ति से बचें।
मीन- आज पैतृक संपत्ति के विवादों को लेकर शांत रहना ज्यादा हितकर है। लोग आपकी समस्याओं को हल्के में लेंगे, जिससे आपको बुरा लग सकता है। व्यवसाय में अपेक्षानुकूल परिणाम न मिलने से मन थोड़ा निराश रहेगा।
