आगरा : फेसबुक पर अंजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, बैंक खाते से उड़े 25 लाख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में फेसबुक पर आए गेम का लिंक खोलना पर एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। गेम का लिंक खोलते के बाद 25 लाख रुपए की चपत लग गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हस्तिनापुरी निवासी उमेश सिंह ने थाना सदर में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस के मुताबिक फेसबुक चलाते वक्त उमेश सिंह के पास गेम का एक लिंक आया। उसने जैसे ही गेम का लिंक खोला वैसे ही उमेश के बैंक एकाउंट से अलग अलग किश्तों में करीब 25 लाख रुपए चले गए। उमेश सिंह ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है और अब थाना सदर में केस दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक उमेश सिंह के रुपए यूपीआई के माध्यम से भी रुपए ट्रांसफर हो गए। ये पूरा मामला साइबर ठगी का है लिहाजा पुलिस उस एकाउंट की डिटेल खंगाल रही जिस एकाउंट में रुपए ट्रांसफर हुए हैं। यूपीआई की भी डिटेल पुलिस के साइबर एक्सपर्ट खंगालने में लगे हैं।

संबंधित समाचार