Bareilly : मुख्यमंत्री योगी ने आवास पहुंचकर दिवंगत विधायक श्यामबिहारी को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करीब 10.43 बजे शक्तिनगर स्थित दिवंगत विधायक डॉ श्याम बिहारी के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। करीब 15 मिनट तक मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से डॉ श्याम बिहारी को लेकर बात की। 

इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वनमंत्री डॉ अरुण कुमार आदि भी शोकाकुल परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से पहले 10.43 बजे विधायक के आवास पर पहुंचे और 10.57 बजे चले गए। इस दौरान पीलीभीत रोड स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल से लेकर विधायक आवास तक कड़ी सुरक्षा रही। 

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों को भी आवास में नहीं जाने दिया गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद परिजन और भाजपा पदाधिकारी अंतिम यात्रा की तैयारी में जुट गए। विधायक के पार्थिव देह फरीदपुर में विधायक कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, उसके बाद फरीदपुर में ही स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि जनपद बरेली में आज फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक स्व. डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये, उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

संबंधित समाचार