तंबाकू स्टॉक्स को लगा तगड़ा झटका, विनिर्माताओं के शेयरों में गिरावट जारी, 3.79 % लुढ़का आईटीसी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। सिगरेट और तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियों आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुए। एक फरवरी से इन उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क एवं उपकर लगाने की घोषणा के बाद इन कंपनियों के शेयर में गिरावट आई है। 

बीएसई पर प्रमुख सिगरेट विनिर्माता आईटीसी का शेयर 3.79 प्रतिशत टूटकर 350.15 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह आईटीसी सेंसेक्स और निफ्टी में शामिल कंपनियों में से सर्वाधिक गिरावट वाली कंपनी रही। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया का शेयर 1.70 प्रतिशत टूटकर 2,250.65 रुपये पर बंद हुआ।

वीएसटी इंडस्ट्रीज का शेयर 1.49 प्रतिशत गिरकर 251.35 रुपये पर आ गया। वित्त मंत्रालय की बुधवार को जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक, तंबाकू एवं पान मसाला पर लगने वाले नए कर पहले से लागू जीएसटी के अतिरिक्त होंगे। ये उस क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेंगे जो फिलहाल इन ‘हानिकारक उत्पादों’ पर लगता है। 

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, एक फरवरी से पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू और इसी तरह के उत्पादों पर 40 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा जबकि ‘बीड़ी’ पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगेगा। इसके अतिरिक्त, पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा जबकि तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगेगा।

ये भी पढ़े : 
Stock market closed: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी...573 अंक उछला सेंसेक्स,बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव