फिरोजाबाद पुलिस ने जुए के अड्डे पर मारा छापा, 20 जुआरी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात एक जुऐ के अड्डे पर छापा मार कर लाखों की नगदी बरामद की। इस मामले में मौके से 20 जुआ खेल रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने शनिवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव उवटी के एक खेत में ट्यूबवेल पर बड़ी संख्या में एकत्रित लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर 20 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। 

जानकारी में आया कि मनोज नामक व्यक्ति यहां पर लोगों को बुलाकर जुआ खिलाता था। ट्यूबवेल की कोठरी से मनोज को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने ताश की गड्डियों के साथ दो लाख 89 हजार 610 रुपये नगदी भी बरामद की है। सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर शनिवार को जेल भेजा गया।  

संबंधित समाचार