पसका मेला: संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जिलाधिकारी ने भी किया आचमन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: पौष पूर्णिमा के दिन शनिवार को पसका सूकरखेत क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पसका संगम तट पर डुबकी लगाई और दान कर पुण्य अर्जित किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी संगम तट पर पहुंचकर पवित्र सरयू जल से आचमन किया और मेले का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। पूर्णिमा के अवसर पर सूकरक्षेत्र में विशाल मेला भी लगा जिसमें श्रद्धालुओं ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की। 

Untitled design (27)

पौराणिक मान्यताओं को सहेजे भगवान वाराह की अवतार स्थली पसका सूकरखेत में आदिकाल से लगने वाले मेला लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। यह स्थान घाघरा और सरयू का संगम भी है। पौष पूर्णिमा के दिन गोंडा समेत आसपास के जिलों के श्रद्धालु इस संगम तट पर पहुंचकर स्नान दान करते है। शनिवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और पवित्र संगम तट पर स्नान किया। कडाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद रात से ही यहाँ श्रद्धालुओं के पहुंचने  का सिलसिला शुरू हो गया था।

Untitled design (28)

सुबह होते होते पूरा संगम तट विशाल जन समुदाय से पट गया। युवा,बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे और संगम तट पर स्नान कर भगवान वाराह का दर्शन पूजन किया। एक महीने से कल्प वास कर रहे साधु संतों ने सबसे पहले स्नान किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी मेला स्थल पर पहुंचकर पहले पवित्र सरयू जल से आचमन किया और फिर साधु संतों व अन्य श्रद्धालुओं से मुलाकात कर मेले के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : 
पौष पूर्णिमा के अवसर पर सीएम योगी ने दी शुभकामना, माघ मेले की तस्वीरे सांझा कर किया अभिनंदन 

संबंधित समाचार