04 जनवरी 2026 : जाने अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मेष- आज आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लंबित योजनाएं समय पर पूर्ण हो जाएंगी। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहने वाली है। मांगलिक कार्यों को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी।

वृष- आज नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है। पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम में लगे रहेंगे। ऑफिस का काम आपको घर पर करना पड़ सकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन- आज परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। नए उपक्रमों की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

कर्क- आज व्यवसाय में बड़े निवेशकों का सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है। आपकी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। साहित्य से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है।

सिंह- आज आपका समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। घर के लिए महत्वपूर्ण एक्सेसरीज की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा।

कन्या- आज सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। तनाव न लेते हुए समस्याओं का शांत मन से समाधान ढूंढें। राजनीतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स से सलाह और सहयोग लेना हितकारी होगा।

तुला- आज प्रेम संबंधोें को नए रिश्ते की ओर परिणित कर सकते हैं। आप अपने पसंदीदा कार्यों को लेकर अत्यंत उत्सुक रहेंगे। आपको परिवार का अतिरिक्त ध्यान रखना पड़ेगा। नजदीकी मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। विचारों को सदैव सकारात्मक बनाए रखें। रिश्तेदार आपसे कुछ निजी मामलों को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप सजग रहे तो आपके काम निर्बाध रूप से हो जाएंगे। 

धनु- आज आप स्वयं को और अपनी जीवनशैली को पर्याप्त समय देंगे। विधिक मामलों में आपको विजय मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों की उपलब्धियों पर आपको गर्व होगा। पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है।

मकर- आज संतान को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ- आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में आपको मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में लगेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

मीन- आज आपका सामाजिक संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। अपनी दिनचर्या में अच्छी आदतों को सम्मिलित कर सकते हैं। संतान को करियर के नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं।

संबंधित समाचार