UP : नानी के घर रह रही किशोरी से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बिलासपुर में नानी के घर रह रही एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

शनिवार दोपहर गांव निवासी एक महिला बिलासपुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसकी तेरह वर्षीय नवासी पिछले दो साल से उसके साथ घर पर रह रही है। पिछले साल 27 दिसंबर को जब वह मजदूरी के लिए बाहर गई थी, तब वो घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर घर में घुस आया और उसने जबरन नवासी साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने बताया कि शाम को जब वह घर लौटी, तो नवासी ने रोते हुए उसे पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद महिला किशोर के घर पहुंची, जहां उसके परिजनों ने माफी मांगते हुए किशोर को कहीं और भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। मामले की विवेचना की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार