Bareilly : कड़ाके की ठंड ने किया बेदम, दिनभर गलन ने कराया बर्फीला अहसास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में बुधवार को मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हो सके, जिसके चलते अधिकतम तापमान केवल 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह अनुसार बरेली में दिनभर बादल और धुंध छाई रही। सुबह आर्द्रता 95 प्रतिशत रही, जबकि शाम बजे यह 85 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिक नमी और कम तापमान के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर भी असर देखने को मिला। सुबह के समय वाहनों की रफ्तार धीमी रही, वहीं कुछ ट्रेनें देरी से चलीं। 

ठंड और कोहरे की वजह से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार बरेली में 13 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही घर से निकलें और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम करें।

संबंधित समाचार