हरदोई : लापता प्रेमी युगल का गांव के बाहर पेड़ से से लकटता मिला शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी के सहारे एक किशोर और किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। दोनों को प्रेमी युगल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बताया जा रहा है दोनों अलग अलग जाति से ताल्लुक रखते थे। इसी वजह से घर वालों को दोनो के सम्बन्धों से एतराज था दोनों कल रात से एक साथ लापता हुए था। जिसके बाद दोनों के शव आज सुबह परिवार वालों को खोजबीन करते समय पेड़ से लटके दिखाई दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव के बाहर पट्टे रैदास के आम के बाग में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर एक किशोर और किशोरी के शव लटके मिले। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। 

मृतकों की पहचान दौलतपुर गांव के 18 वर्षीय जितेंद्र पुत्र छुन्ना व किशोरी बगल के पैढ़ाई गांव की 17 वर्षीय सपना पुत्री खुशीराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर जितेंद्र किशोरी के गांव में ट्रैक्टर चलाता था वहीं से दोनों के आपस में प्रेम संबंध हुए हैं।

किशोर पिछड़े वर्ग से राठौर बिरादरी से ताल्लुक रखता था जबकि किशोरी भी पिछड़े वर्ग की भुर्जी बिरादरी से ताल्लुक रखती थी, आशंका है दोनों के सम्बंध को लेकर घर वालों के एतराज के बाद दोनों ने इस तरह का कदम उठाया है। दोनों कल रात से एक साथ घर से लापता हुए थे घर वाले दोनों की तलाश कर रहे थे।

इसी दौरान दौलतपुर गांव के एक बाग में दोनों के शव एक ही पेड़ में एक ही फंदे से लटके हुए दिखाई पड़े इसके बाद पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी गई इस मामले अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड सिंह का कहना है कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित समाचार