कानपुर : सगे ताऊ ने रिश्ते को किया शर्मसार, किशोरी संग किया रेप, पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद है मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बर्रा इलाके में सगे ताऊ ने रिश्ते को शर्मसार किया। 13 वर्षीय किशोरी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। गुरुवार शाम पड़ोस की किशोरी अचानक पहुंच गई और ताऊ को गलत हरकत करते देख लिया, तब जाकर उसकी करतूत खुली। पता चलने पर मोहल्ले की महिला ने यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता किशोरी ने बताया कि ताऊ अक्सर गलत काम करते थे और रोने लगी। इस पर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। 

पुलिस के अनुसार कर्रही क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां पति की हत्या में जेल में है। माता-पिता के न होने से किशोरी और उसके छोटे भाई-बहन अपने बुजुर्ग बाबा व ताऊ के साथ किराए के मकान में रहने लगे।  गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाली किशोरी सब्जी लेने पीड़िता के कमरे में पहुंची तो उसके सगे ताऊ को गलत हरकत करते देख लिया। 

इस पर किशोरी कमरे से बाहर निकली और मोहल्ले की एक महिला को घटना की जानकारी दी। ताऊ की करतूत का पता चलने पर मोहल्ले के लोग सन्न रह गए और महिला ने पुलिस को सचूना दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसके ताऊ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आक्रोशित मोहल्ले वालों ने भी नाराजगी जताई। 

महिला पुलिसकर्मियों से किशोरी ने बताया कि पिता की हत्या व मां के जेल जाने के बाद उसका कोई और सहारा नहीं था। इसलिए छोटे भाई-बहनों के साथ बाबा व ताऊ के साथ रहने लगी। एक साल पहले भी ताऊ ने शराब के नशे में उसके साथ गलत करने का प्रयास किया था, लेकिन उसने विरोध जताकर बाबा से शिकायत की थी। इस पर बाबा ने ताऊ को गालियां देकर होश में रहने को कहा था। 

शिकायत के बाद भी ताऊ की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया और वह उसे परेशान करते रहे। एक दिन जब बाबा घर से बाहर गए व भाई-बहन खेलने चले गए, इसी बीच ताऊ ने उसे व उसके भाई-बहनों को जान से मारने की धमकी दी और उससे दुष्कर्म किया। 

फिर ताऊ की आदत बन गई, वह लगातार शोषण करते रहे। डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया। गुरुवार को पड़ोस की लड़की अचानक आ गई, जिससे लोगों को पता चल गया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के बयानव मेडिकल होंगे। आरोपी ताऊ को जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार