बाराबंकी : एसपी ने किया फेरबदल, कई निरीक्षक इधर से उधर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक ने कई निरीक्षकों को इधर उधर करने के साथ ही कई को नई जिम्मेदारी सौंपी है। फेरबदल में निरीक्षक अनिल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी से प्रभारी अपराध शाखा बनाया गया है। निरीक्षक कृष्ण कांत सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सुबेहा से प्रभारी निरीक्षक थाना कुर्सी की जिम्मेदारी दी गई है।निरीक्षक यशकांत सिंह प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी निरीक्षक थाना सुबेहा बनाए गए हैं। 

निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल को प्रभारी निरीक्षक थाना टिकैतनगर से प्रभारी निरीक्षक थाना रामसनेहीघाट स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी, प्रभारी एसजेपीयू/विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। निरीक्षक अमित प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मसौली से प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर भेजे गए हैं। निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम से प्रभारी निरीक्षक थाना मसौली बनाए गए हैं। 

निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर प्रभारी निरीक्षक थाना दरियाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना बड्डूपुर स्थानांतरित हुए हैं। निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी, एसजेपीयू/विशेष जांच प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना दरियाबाद, उपनिरीक्षक थानाध्यक्ष बड्डूपुर मनोज कुमार को थानाध्यक्ष टिकैतनगर व एसआई थानाध्यक्ष रामसनेहीघाट अंकित त्रिपाठी को प्रभारी स्वाट टीम बनाया गया है।

संबंधित समाचार