‘एक जेल–एक उत्पाद’ योजना प्रभावी ढंग से लागू करें... दारा सिंह- कारागार विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने ‘एक जेल–एक उत्पाद’ योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि कारागारों में तैयार उत्पादों को मेलों, प्रदर्शनों और सार्वजनिक आयोजनों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाए, जिससे बंदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का मूल उद्देश्य बंदियों का सुधार, पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

कारागार मंत्री, शुक्रवार को कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग की समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने मुख्यालय में स्थापित एआई सक्षम वीडियो वॉल ‘जार्विस’ की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए इसकी प्रभावशीलता पर जानकारी ली। मंत्री दारा सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील बंदियों की लाइव निगरानी लगातार की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पीसीओ संचालन, आकस्मिक तलाशी, रात्रिकालीन गश्त, ड्यूटी परिवर्तन तथा नवीन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

कारागार मंत्री ने चेतावनी दी कि लापरवाही से उत्पन्न किसी भी घटना पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में महानिदेशक कारागार पी.सी. मीना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स