लखनऊ: रोडवेज की शर्ताे से तंग आकर मां बेटी ने दी आत्महत्या की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बसों के अनुबंध के शर्तो के खिलाफ कार्रवाई करने पर मां बेटी ने आत्महत्या की धमकी दी है। निगम प्रबंधन पर आरोप है कि वर्ष 2017 में अनुबंधित बस योजना की शर्तो के खिलाफ बस का संचालन अगस्त 2020 में रोक दिया गया। जबकि बस का अनुबंध 6 वर्षो के लिए …

लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज बसों के अनुबंध के शर्तो के खिलाफ कार्रवाई करने पर मां बेटी ने आत्महत्या की धमकी दी है। निगम प्रबंधन पर आरोप है कि वर्ष 2017 में अनुबंधित बस योजना की शर्तो के खिलाफ बस का संचालन अगस्त 2020 में रोक दिया गया। जबकि बस का अनुबंध 6 वर्षो के लिए निर्धारित भुगतान के आधार पर हुआ था।

शुक्रवार को बस मालिक नीलम सिंह अपने बेटी के साथ निगम मुख्यालय पहुंची थी। उन्होंने एमडी धीरज साहू से मिलकर अपनी बात रखी। एमडी ने एक सप्ताह का समय मांगते हुए जल्द ही इस मामले को निपटाने का आश्वासन दिया। इस पूरे प्रकरण में बस मालिक का कहना है कि एक सप्ताह में समस्या का हल नहीं निकला तो अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करेंगी। जिसको लेकर रोडवेज मुख्यालय में हड़कम्प मच गया है।

संबंधित समाचार