कानपुर : पूर्व मंडल प्रभारी आंनद कुरील व रवि गुप्ता बसपा से निष्कासित, जानें क्या है आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर/अमृत विचार। प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार कोई परेशानी न आ सके, इसके लिए बहुजन समाज पार्टी ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। साथ ही पार्टी में निष्क्रिय और पार्टी के आदेशों का पालन न करने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत जिले से हो गई है। बसपा में रहे पूर्व मंडल प्रभारी आनंद कुरील और रवि गुप्ता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

बसपा जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पत्र जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि आनंद कुरील व रवि गुप्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में उन्हें कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नहीं आया है। इस वजह से पार्टी व मूवमेंट में रविवार को दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इनके अलावा पार्टी के निर्देश पर पूरे जिले में ऐसे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित किया जाएगा, जो पार्टी के प्रति निष्क्रिय है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उनकी सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी।मुख्यालय से आदेश आने के बाद उसका पालन किया जाएगा। ताकि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी आदि का सामना न करना पड़े।

संबंधित समाचार