बरेली: 10 लाख का कर्ज पांच साल में हो गया 60 लाख
अमृत विचार, बरेली। व्यापार के लिये 10 लाख रुपये ब्याज पर लेकर रिश्तेदार सूदखोर ने पांच साल में उसे 60 लाख कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह उसे पांच लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन अब रिश्तेदार उन्हें धमका रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बारादरी …
अमृत विचार, बरेली। व्यापार के लिये 10 लाख रुपये ब्याज पर लेकर रिश्तेदार सूदखोर ने पांच साल में उसे 60 लाख कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह उसे पांच लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन अब रिश्तेदार उन्हें धमका रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बारादरी के सुरेश शर्मा नगर निवासी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 2015 में उन्होंने मजबूरी के कारण व्यापार के लिये अपने रिश्तेदार सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक निवासी राम नरेश अग्रवाल से 10 लाख रुपये तीन प्रतिशत ब्याज पर लिये थे। जिसके बाद साल के आखिरी समय में राम नरेश ने सूद के साथ 17 लाख रुपये का हिसाब बताया।
इसके बाद अरविंद ने किसी और से पांच लाख रुपये ब्याज पर लेकर राम नरेश को दिये। इसके बाद उनकी स्थिति काफी खराब हो गई और वह पैसे नहीं चुका पाए। आरोप है कि अब आरोपी ने 60 लाख रुपये का कर्जा बता रहा है और धमका रहा है। पीड़ित अरविंद अग्रवाल की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने साहूकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
