बरेली: मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव गृह के नाम पर 17.50 लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बरेली। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को करीबी बताकर ठग ने अपने गैंग के साथ मिलकर 17.50 लाख की ठगी कर ली। इस ठगी के लिए उन्होंने मकान मालिक के बेटों की आईडी पर सिम निकलेवाकर लोगों को फोन किया। मकान मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत …

अमृत विचार बरेली। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को करीबी बताकर ठग ने अपने गैंग के साथ मिलकर 17.50 लाख की ठगी कर ली। इस ठगी के लिए उन्होंने मकान मालिक के बेटों की आईडी पर सिम निकलेवाकर लोगों को फोन किया। मकान मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस के चौपला के रहने वाले राम मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि 1 साल पहले उनके घर पर दिल्ली के रहने वाले बबलू किराए पर रहने आए थे। तब उन्होंने बताया था कि उनका एनजीओ है और वह मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबों को पैसा दिलवाने का काम करते रहे। उनके मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी से बेहद करीबी संबंध है। वह थोड़ा पैसा खर्च कराकर मोटा रुपया दिलवाते हैं। किराये पर रहते-रहते ठग ने राम मोहन के बेटे प्रतीक्ष और प्रशांत की आईडी पर सिम निकलवा लिए। और उनसे लोगों को फोन करके अपने एकाउंट में ठगी का रुपया डलवाने लगे।

बबलू ने अपने साथी गौतम, तुषार, मानवी, सुरेश, रविंद्र और आरती के साथ मिलकर 17.50 लाख रुपयों की ठगी की। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ठगों ने चौपुला के रहने वाले युवकों के आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर लिए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली

संबंधित समाचार