Bareilly : बीएलओ को किया प्रशिक्षित, फार्म-सिक्स भरते समय बरतें सावधानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जीआईसी परिसर स्थित पंडित राधेश्याम ऑडिटोरियम में सोमवार को बरेली शहर के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ का प्रशिक्षण हुआ। इसमें निर्वाचक नामावली के आलेख प्रकाशन के संबंध में बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में सभी को आवेदक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 के संबंध में जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बीएलओ को फार्म-6 भरते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि आवेदक का नाम, मकान संख्या, पता एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करें। यदि कोई आवेदक फॉर्म- 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग 10-15 दिन में) अपना ई-इपिक (वोटर आईडी कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर आईडी कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आवासीय पते पर भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर दर्ज होने पर मतदाता ई-इपिक घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने एवं उसके तामिला एवं प्राप्ति के संबंध में सभी को प्रशिक्षित किया। एसआईआर के नोटिस सुनवाई के लिए बनाए गए सेन्टर की सूचना भी सभी बीएलओ प्रदान की गयी। बीएलओ को उनके बीएलओ एप में एसआईआर के ऑप्शन में क्वालिटी चेक ऑफ इलेक्टर फोटो के संबंध में जानकारी दी गयी कि निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता के फोटो यदि धुंधले या दिखने में स्पष्ट नहीं है तो बीएलओ एप में क्वालिटी चेक ऑफ इलेक्टर फोटो के ऑप्शन में फोटाे एसआईआर के दौरान लिए गए फोटो से या संबंधित मतदाता से फोटो प्राप्त कर फोटो को अपलोड कर नया फोटो लगा सकते हैं।

प्रशिक्षण के समय बुक ए कॉल के निस्तारण के संबंध में प्रशिक्षण दिया। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से अपनी इपिक संख्या दर्ज कर अपने बीएलओ से संपर्क करने को रिक्वेस्ट करता है। जिसकी रिक्वेस्ट बीएलओ के बुक ए कॉल के ऑप्शन में प्रदर्शित होती हैं। बीएलओ उस ऑप्शन पर क्लिक कर संबंधित मतदाता से वार्ता कर उस लंबित बुक ए काॅल का निस्तारण करता है। बुक एक कॉल की रिक्वेस्ट 48 घंटे से ऊपर डिफाल्टर में प्रदर्शित न हो। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अभिनेत्री आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार