UP RERA ने दी 4100 करोड़ की 12 परियोजनाएं मंजूर: 7100 से ज्यादा इकाइयां बनेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : उप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने वर्ष 2026 की शुरुआत में लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, झांसी और वाराणसी में 12 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रमोटर 4,100.18 करोड़ रुपये निवेश करके 7,147 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां निर्मित करेंगे। इससे फ्लैट, विला, दुकान आदि जरूरतें पूरी होंगी।

सोमवार को न्यू हैदराबाद स्थित रेरा मुख्यालय पर अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में 193वीं प्राधिकरण की बैठक हुई। इस दौरान छह जिलों के आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। निवेश के मामले में गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे रहा। तीन परियोजनाओं में 2,460.59 करोड़ के निवेश से 1,937 आवासीय इकाइयों का निर्माण करने को मंजूरी दी गई। राजधानी लखनऊ में 1,091.16 करोड़ के निवेश की पांच परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। 

इनमें 2,964 आवासीय और 605 व्यावसायिक इकाई निर्मित की जाएंगी। वहीं, मथुरा में 300.81 करोड़ के निवेश की 504 आवासीय इकाइयों वाली एक परियोजना मंजूरी की गई। इसी तरह आगरा में 201.91 करोड़ लागत की 949 आवासीय इकाइयों वाली एक परियोजना को मंजूरी दी गई है। वाराणसी में भी रियल एस्टेट को बढ़ावा देने के लिए 36.92 करोड़ लागत की 80 आवासीय इकाइयों वाली एक परियोजना व झांसी में 8.79 करोड़ के निवेश वाली 108 आवासीय इकाई की एक परियोजना मंजूर की गई।

ये भी पढ़ें : 
मास्टर माइंड ने 5 वर्ष में बनाई करोड़ों की संपत्ति, सरकारी विभागों में फर्जी भर्ती मामले में ED की छापेमारी के बाद हुआ खुलासा

 

संबंधित समाचार