Moradabad: रक्षा मंत्री से मिले मंडलायुक्त...महापौर और नगर आयुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम मुरादाबाद द्वारा निर्माणाधीन त्रिशूल रक्षा संग्रहालय के उद्घाटन समारोह निमंत्रण के लिए महापौर विनोद अग्रवाल, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपोत्सव ड्रोन शो के दौरान दिखाए ऑपरेशन सिंदूर का इलेक्ट्रॉनिक फ्रेम व नगर निगम का कैलेंडर भी रक्षा मंत्री को भेंट किया गया। ऑपरेशन सिंदूर फ्रेम पर रक्षा मंत्री ने हर्ष व्यक्त किया। महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम के कार्यों की जानकारी रक्षा मंत्री को दी।

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने त्रिशूल रक्षा संग्रहालय, संविधान साहित्य वाटिका, हनुमान वाटिका, राणा सांगा स्मारक समेत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद थीम पर निगम के ऐतिहासिक कायाकल्प करने का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिस पर रक्षा मंत्री ने सराहना की। बताया गया कि इन कार्यों की चर्चा उच्च स्तर पर पहले से है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षा मंत्री के समक्ष त्रिशूल संग्रहालय के बारे में विस्तार से प्रेजेंटेशन दी और उद्घाटन की तिथि 19 फरवरी प्रस्तावित करने के पीछे का उद्देश्य भी स्पष्ट किया। 

बताया कि 19 फरवरी को नौ सेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती होने के चलते यह सबसे उचित दिन रहेगा। रक्षा मंत्री को मंडलायुक्त ने बताया कि नगर आयुक्त ने इस रक्षा संग्रहालय के तेज गति से पूर्ण करने और अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्घाटन तक अपनी दाढ़ी न बनाने का संकल्प ले रखा है। ऐसे संकल्पित कर्तव्यनिष्ठा और शासकीय कार्य के प्रति ऐसे समर्पण की रक्षामंत्री ने मुक्त कंठ से सराहना की।

 

संबंधित समाचार