बरेली: जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, उन्हें ही सौंप दी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भुता ब्लॉक के गांव बरखेड़ा में हुए विकास कार्यों में घपले की शिकायतों के बाद जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच मिलने के बाद उनकी ओर से जांच शुरू नहीं गई। तब शिकायतकर्ताओं ने फरीदपुर विधायक श्यामबिहारीलाल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मिलकर शिकायत की …

अमृत विचार, बरेली। भुता ब्लॉक के गांव बरखेड़ा में हुए विकास कार्यों में घपले की शिकायतों के बाद जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच मिलने के बाद उनकी ओर से जांच शुरू नहीं गई। तब शिकायतकर्ताओं ने फरीदपुर विधायक श्यामबिहारीलाल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मिलकर शिकायत की थी।

शिकायतकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगा गए थे। इसके बाद भी उन्हें ही जांच सौंप दी गई है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी 21 दिसंबर को जांच के लिए बरखेड़ा जाएंगे। ब्लॉक भुता के गांव बरखेड़ा निवासी यशपाल सिंह ने शिकायती पत्र देकर सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग को बताया था कि गांव में हुए शौचालय, आवास और मनरेगा कार्य में घोटाले हुए हैं। शिकायत पर सीडीओ ने जांच जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को सौंपी थी।

लेकिन जांच समय से नहीं हो सकी। यशपाल सिंह ने बताया कि जब वह जांच अधिकारी के पास पहुंचे तो उन्होंने गलत शर्त रख दी। इसके बाद उन्होंने फरीदपुर विधायक श्यामबिहारी लाल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शिकायती पत्र देकर जांच अधिकारी बदलवाने और आठ बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। शिकायत पर दोनो नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराने को कहा था। इसके बाद भी अधिकारियों ने डीएसटीओ से जांच बदलकर दूसरे अधिकारी को नहीं दी। अब जांच के लिए डीएसटीओ ने 21 दिसंबर का समय दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों के कारण जांच नहीं कर सका। अब जांच के लिए 21 दिसंबर का समय दिया गया है। शिकायतकर्ता ने जो भी आरोप लगाए हैं। वे गलत और निराधार हैं।
संतपाल वर्मा, जिला अर्थ एवं साख्यिकी अधिकारी

संबंधित समाचार