Bareilly : 10 मिनट में डिलीवरी के फरमान पर रोक, व्यापारियों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्र सरकार से 10 मिनट में डिलीवरी के फरमान पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि यह देश के व्यापारियों की सही सोच की जीत है। 

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा था कि यह फरमान डिलीवरी ब्वाय की जान को खतरा है और स्थानीय व्यापारियों के व्यापार को प्रभावित कर रहा है। कैट के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गर्ग के मजबूत नेतृत्व में राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कैट के माध्यम से देश की व्यापारियों की जटिल समस्याओं की मांगों को पहुंचाकर मनवाने का काम संगठन करता है। इस फरमान पर रोक लगने से देश के करोड़ों डिलीवरी ब्वाय की जान को होने वाली जोखिम पर अंकुश लगेगा और देश के स्थानीय व्यापारियों को खुलकर व्यापार करने में राहत मिलेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स