सैकड़ों कर्मचारियों का EPF-ESI हजम कर गईं संस्थाएं, बदल गयी संस्था... तो फंस गया भुगतान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नगर निगम जोन 8 में ही 50 से अधिक कर्मचारियों का नहीं हुआ भुगतान

लखनऊ, अमृत विचार : नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों का कार्यदाई संस्थाएं करोड़ों रुपये ईपीएफ-ईएसआई हजम कर गई हैं। नगर निगम जोन 8 में ही 50 से अधिक कर्मचारियों का कार्यदायी संस्थाओं ने भुगतान नहीं किया है। इनमें प्रिया इंटरप्राइजेज और ओजस्वी मल्टी सर्विसेज आदि शामिल हैं। नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग ने पिछले वर्ष 1 जुलाई से उक्त फर्मों को हटाकर लक्ष्मी सिक्योरिटी को काम दे दिया है। इससे इन कर्मचारियों का करीब 3 वर्षों का बकाया फंस गया है।

नगर आयुक्त से लेकर अपर नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता आरआर से कई बार शिकायत करने के बाद दबाव पड़ने पर संस्थाओं ने कर्मचारियों का आधा-अधूरा भुगतान कर दिया। अभी भी इन कर्मचारियों का करीब 75 प्रतिशत धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है। नगर निगम आरआर कर्मचारी संघ की 26 नवंबर को मुख्य अभियंता मनोज प्रभात के साथ हुई बैठक में 20 दिन के भीतर 1 जुलाई 2025 तक बकाया ईपीएफ-ईएसआई का भुगतान कर्मचारियों के यूएन खाते में ठेकेदार फर्म द्वारा जमा किये जाने की सहमति बनी थी। इसके अलावा ईपीएफ-ईएसआई जमा न करने वाली फर्मों को नोटिस जारी करने की बात कही गई थी।

नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में लगीं प्रिया इंटरप्राइजेज और ओजस्वी मल्टी सर्विसेज फर्मों को हटाकर पिछले वर्ष 1 जुलाई से लक्ष्मी सिक्योरिटी को काम दे दिया है।

 

संबंधित समाचार