23 जनवरी तक इन रास्तों पर नो एंट्री, एआईपीओसी सम्मेलन को लेकर लगा डायवर्जन
लखनऊ, अमृत विचार: विधानभवन में 18 जनवरी से 23 जनवरी तक 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों व 62वां सचिवों का सम्मेलन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गयी है। डायवर्जन 19 जनवरी की सुबह आठ बजे से 21 जनवरी की रात आठ बजे तक जारी रहेगा।
डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि डायवर्जन की व्यवस्था हजरतगंज, होटल द सेण्ट्रम व उसके आस-पास की गयी है। इसके चलते कई मार्गो को नो-व्हीकल जोन बनाया गया है। डीसीपी ने बताया कि डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
