पीलीभीत : डिवाइडर से टकराई  पीएसी की गाड़ी, सात जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कोहरे के बीच पीएसी का वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में सात जवान घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

 बता दें कि पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट में मेला लगा है। इसमें ड्यूटी पर जा रहे पीएसी के जवानों की गाड़ी गजरौला क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। हादसा कोहरे की वजह से बताया जा रहा है। हादसे में पीएसी जवान राजीव कुमार, पंकज यादव, आकाश नागर, उपेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, रोहित कुमार, विजय शंकर घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची गजरौला थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पीएसी जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की।

संबंधित समाचार