आगरा में रुक नहीं रहा है उर्स का विरोध, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर हुए उर्स का विरोध रुकने के नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आगरा लाल किला के सामने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ताजमहल भगवा कम्बल लेकर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उनको रोक लिया। 

दरअसल राष्ट्रीय बजरंग दल ताजमहल को तेजोमहालय मंदिर मानते हैं और मंदिर को मानते हुए कार्यकर्ता भगवा कम्बल ले जा रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तेजोमहालय यानी ताजमहल में शिव भगवान को भगवा कम्बल अर्पित करने जा रहे थे। उनकी मांग थी कि जब उर्स की अनुमति है तो कम्बल की अनुमति भी मिलनी चाहिए।

लाल किला के सामने से हनुमान मंदिर से कार्यकर्ता निकले तो मौके पर पहुंची पुलिस ने रोक लिया। 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल में उर्स हुआ था। उर्स के आखिरी दिन अखिल भारत हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी उर्स का विरोध किया था। कार्यकर्ता ताजमहल जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उनको भी ताजमहल नहीं जाने दिया गया था। 

संबंधित समाचार