Bareilly: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को तीन तलाक देकर निकाला
बरेली, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। उसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने पति, सास ससुर समेत 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह मार्च 2021 में कांकर टोला निवासी मिराज शेख के साथ हुआ था। उसके परिजनों ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि उसके ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। उसके बाद वह एक कार और 20 लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे तरह तरह से प्रताड़ित किए जाने लगा।
महिला का आरोप है कि उका ससुर उस पर गलत नियत रखता था, मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पति से शिकायत करने पर वह उसे चुप करा देता था। 10 जनवरी को ससुराल के लोगों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की उसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल चोरी छुपे से किसी दूसरी महिला से निकाह कर लिया। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने मिराज शेख, ससुर मो. सलीम, सास मुन्नी, जेठ सिराज, ननद नजमा, शहनाज, सलमा, नंदोई हामिद, फूफा रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
