23 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज मन किसी पुरानी बुरी घटना को लेकर अशांत हो सकता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपमानित होना पड़ सकता है।

वृष- आज सिनेमा में आप अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन - आज नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिए कुछ नए स्रोत खोज सकते हैं। आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। प्रेमीजन के साथ एकांत में समय बिता सकते हैं।

कर्क-  आज उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति की घोषणा कर सकते हैं। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आएगी। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। यदि किसी मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं।

सिंह- आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिए। आपको मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको इन सब पर ध्यान न देते हुए केवल काम पर ध्यान देना है।

कन्या- आज का दिन उच्च पदस्थ लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर अत्यंत एकाग्र रहेंगे। कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी नई परियोजना को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

तुला- आज आप आराम करना पसंद करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ मीठी नोक-झोंक हो सकती है। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। दूसरो पर अपने काम को लेकर अधिक निर्भर न रहें। इसके बावजूद आप दूसरों की सहायता को तत्पर रहेंगे, लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें।

धनु- आज का दिन कुछ अजीबोगरीब रहने वाला है। राजनीति और परनिंदा आदि से दूर रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे, किंतु कोई अपना व्यक्ति छल-कपट का व्यवहार करने का प्रयास करेगा।

मकर- आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे अत्यंत प्रभावित रहेंगे।

कुंभ- आज साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में उत्तम सफलता मिलेगी, लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको अत्यधिक सम्मान देंगे।

मीन- आज व्यापारिक संबंधों का अच्छा लाभ उठाएंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा।

संबंधित समाचार