कानपुर : ओवरलोड वाहनों की घेराबंदी, कई मौरंग-गिट्टी के वाहन सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन की टीम ने कानपुर नगर के हाईवे पर घेराबंदी करके कई ओवरलोड वाहनों को पकड़ा और सीज करके उन्हें थानों के हवाले कर दिया। यातायात नियमों की धज्जियां 
उड़ा रहे कई वाहन सवारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एआरटीओ कहकशां की अगुवाई में सागर हाईवे, भौंती हाईवे, महाराजपुर हाईवे, लखनऊ हाईवे एवं कन्नौज हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की घेराबंदी की गई।

इस दौरान कई मौरंग व गिट्टी के ओवरलोड वाहनों को सीज करके थाने के हवाले किया गया। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि 13 वाहनों को सीज करके थानों के हवाले किया गया। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाने के लिए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन कहकशां ने कई दो पहिया वाहन के पीछे बिना हेलमेट लगाये बैठ लोगों को हेलमेट लगाने की चेतावनी दी। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की चेतावनी दी गई। गुरुवार को कई स्कूलों में जाकर एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां ने स्कूली वाहनों की फिटनेस व उनके यातायात नियमों की जांच की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता