VB-G Ram Ji अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है : अमेठी में बोले मंत्री सतीश शर्मा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमन्त्री एवं प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (VB-G Ram Ji) ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में एक कांफ्रेंस में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत अब केवल योजनाओं का लाभार्थी नहीं बल्कि विकास का भागीदार बन रहा है। 

भाजपा का ग्रामीण विकास मॉडल जरूरत-केंद्रित सोच से आगे बढ़कर उत्पादकता, परिवर्तन और भविष्य-उन्मुख विकास पर आधारित है, जो सीधे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जुड़ा हुआ है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि विकसित भारत गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम के तहत रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को एकीकृत दृष्टि से आगे बढ़ाया जा रहा है। 

इसके अंतर्गत हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार दिया जा रहा है।ग्राम स्तरीय योजनाओं का राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्राथमिकताओं से समन्वय किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है। वहीं युवाओं को कौशल विकास और स्थानीय रोजगार से जोड़कर पलायन रोकने का प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव सशक्त और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत है, और भाजपा उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह सहित कार्यालय पर कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स