Railway Station Name Change: बदल जाएगा अकबरपुर नगर और रेलवे स्टेशन का नाम, प्रक्रिया हुई तेज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : अकबरपुर नगर और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बोर्ड बैठक में अकबरपुर का नाम लोहिया नगर और रेलवे स्टेशन का नाम डाॅ. राम मनोहर लोहिया नगर करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रदेश शासन ने संबन्धित जिलाधिकारी से स्पष्ट संस्तुति भी मांगी है।

यह जानकारी जनता दल यूनाइटेड, उप्र. के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. केके त्रिपाठी ने दी, उन्होंने शनिवार को बताया कि वह दशकों से अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम समाजवादी चिंतक डाॅ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर किए जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके प्रयासों और पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडिस के अनुरोध पर वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश सरकार ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डा. राम मनोहर लोहिया करने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा था। हालांकि कुछ औपचारिकताएं लंबित थीं। इसके बाद वह, मुख्यमंत्री उप्र. और रक्षा मंत्री भारत सरकार से निरंतर पत्राचार व व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखा, अंतत: अब प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।

संबंधित समाचार