बरेली बवाल: पुलिस पर फायर करने वाला हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन गिरफ्तार, तौकीर और अनीस से मिला था ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आई लव मुहम्मद विवाद के बाद शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे शातिर मजारिया हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बवाल के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभान ने पार्षद अनीस सकलैनी के उकसाने पर पुलिस पर फायरिंग की थी।

शुक्रवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर बारादरी पुलिस पीलीभीत बाइपास रोड स्थित सम्राट अशोकनगर जाने वाले रास्ते पर पहुंची तो अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ मजारिया हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन निवासी किशोर बाजार तिराहा सिविल लाइन, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन ने पुलिस को बताया कि आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां से उसकी जान पहचान है। उसको इस्लामिया ग्राउंड में धरना प्रदर्शन के लिए तौकीर रजा खां ने बुलाया था। लिहाजा उसने इस्लामिया ग्राउंड पहुंचने की कोशिश में पुलिस के रोकने पर फायरिंग की थी।

बवाल से एक दिन पहले रात को सुभान की मुलाकात चक महमूद के पार्षद अनीस सकलैनी से हुई। अनीस ने निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में इस्लामिया पहुंचना है। भले ही पुलिस रोके मगर जबरदस्ती पहुंचना होगा। कुछ लोग ईंट पत्थर, एसिड की बोतल, पेट्रोल बम तो कुछ हथियारों के साथ रहेंगे। सुभान पर भरोसा जताते हुए अनीस ने तमंचा और कारतूस भी दिए। 

बवाल वाले दिन पुलिस ने इस्लामिया जाने से रोका तो वह भी भीड़ में शामिल था। लिहाजा उसने भी दो से तीन राउंड फायर किए। बवाल के बाद से वह फरार था। जब खर्चा नहीं चल सका तो बरेली लौटकर आ गया। साथियों से उधार को लेकर विवाद हुआ था, तो पुलिस पुलिस खोजते हुए पहुंची तो घर छोड़कर फरार हो गया। वह अजमेर भागने की फिराक में था मगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म