1950 में स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से दिया था त्यागपत्र 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 

1906 - साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्यवती देवी का जन्म।

1930 - ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया। 

1934 - जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई। 

1937 - जैन धर्म की आचार्य चंदना का जन्म।

1950 - भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ। 

1950 - स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने। 

1954 - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक मानवेन्द्र नाथ राय का निधन। 

1963 - मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। 

1967 - भारतीय पार्श्वगायक प्रदीप सोमासुंदरन का जन्म। 

1968 - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक माधव श्रीहरि अणे का निधन। 

1972 - युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर 'अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक' की स्थापना की गयी। 

1981 - पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई। 

1982 - पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की। 

1990 - रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया। 

1991 - इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

1992 - मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए। 

1994 - रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन। 

1999 - महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन। 

2000 - कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी। 

2001 - गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे। 

2002 - भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही। 

2003 - ईरान के राष्ट्रपति 'सैयद मोहम्म्द खातमी' गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। 

2004 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को 'नाइट' की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की। 

2005 - गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर और असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ। 

2005 - प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन। 

2006 - फ़िलिस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया।

2008 - भारत के 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। 

2012 - पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन। 

2015 - मशहूर कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का निधन। 

संबंधित समाचार