बांदा में सगे भाई-बहन ने जहरीले पदार्थ खाकर दी जान, नदी किनारे मिले दोनों के शव, वजह जान रह जाएंगे सन्न

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में बागेन नदी के किनारे सोमवार की रात सगे भाई-बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्त की पुत्री चंचल गुप्ता (33) और पुत्र आनंद प्रकाश (30) के रूप में हुई है। दोनों सगे बहन-भाई थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार