आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से आक्रोशित, भाजपा, सपा, बसपा और एएसपी के नेता, ग्रामीणों के साथ बैठे धरने पर
कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम और एसीपी
लखनऊ, काकोरी, अमृत विचार: बहरु गांव में बुधवार रात अराजकतत्वों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर दुबग्गा, पारा, नाका, अमीनाबाद सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गई। रिपोर्ट दर्जकर खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। इसके गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
12.png)
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम के साथ सत्य कुमार गौतम, अभिषेक गौतम, सुनील गौतम, बबली गौतम, सपा नेता राजबाला रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सोनीष मौर्य, विजयश्री गौतम, इशाक गाजी, सत्येन्द्र वर्मा, राम नारायण रावत, जितेंद्र कुमार यादव गुड्डू, भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी, काकोरी चेयरमैन रोहित साहू, गोपी राजपूत, रविराज लोधी, ज्ञान सिंह, विकास किशोर, आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अजय भारती, सुशील बौद्ध, राहुल गौतम, निरमेश लोधी, कुलदीप लोधी, नीरज यादव, सोनू गौतम, सुखलाल भाई समेत बड़ी संख्या में नेता व ग्रामीण पहुंच गए।
12.png)
विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मनोज कुमार सिंह और एसीपी ककोरी शकील अहमद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से जानकारी ली। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रतिमा स्थल पास में सरकारी विद्यालय है। इसके बावजूद 50 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका खोल दिया गया है। ठेका हटाने और पार्क से अतिक्रमण हटाकर चहारदीवारी का निर्माण की मांग की गई। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और एसीपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ खुलासे के लिए तीन टीमों किया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
