31 जनवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेष- आज पर्यटन से जुड़े व्यावसायियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक राय न दें। कुछ बारीक गलतियां कर सकते हैं, जिनके कारण आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। भाषा का सही प्रयोग करें।

वृष- आज मनोबल में कमी के कारण काम में पूरा मन नहीं लगा पा रहे हैं। आपको कारोबार में नए तरीकों को प्रयोग करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपका सम्मान करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

मिथुन- आज नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। विरोधियों से मुक्ति मिलेगी। आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। आपके व्यवहार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे, जिससे आपके परिजन काफी प्रसन्न होंगे।

कर्क-  आज प्रेमी जन से अधिक बहस न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ राजनीति का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।

सिंह- आज आपके सामने अचानक कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। नए वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। गूढ़ विद्याओं को सीखने के प्रति इच्छा जागृत होगी। व्यवसाय में आय को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कन्या- आज व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। दांपत्य संबंधों में अविश्वास की भावना न आने दें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। 

तुला- आज किसी बड़ी व्यावसायिक मीटिंग के लिए जा सकते हैं। प्रेमी जन के साथ एकांत में समय बिताएंगे। अपनी प्रतिभा का जबरदस्त उपयोग कर पाएंगे। छोटे-भाई बहनों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। 

वृश्चिक- आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। धन उधार न दें वरना वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है। अपरिचितों पर विश्वास करने से बचना चाहिए। दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें।

धनु- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नकदी की समस्या हल हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर- आज रुका हुआ धन आपको वापस नहीं मिलेगा। अत्यधिक वाचालता और क्रोध के कारण आपके संबंध प्रभावित होंगे। यात्रा के दौरान परेशानी महसूस होगी। विवाहेतर संबंधों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए शुभ फलप्रदायक होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग आपकी कूटनीतिक क्षमता का प्रयोग करते हुए कोई बड़ा काम कर सकते हैं। दांपत्य संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। विरोधी आपके सामने परास्त होंगे।

मीन- आज अपने तौर-तरीकों में बदलाव ला सकते हैं। अति आत्मविश्वास में आकर काम करने से बचें। बुद्धिमान मित्रों से सलाह लेकर काम करना हितकर होगा। उच्च पद पर आसीन लोगों को महत्वपूर्ण पेपर्स को संभालकर रखना चाहिए।

संबंधित समाचार