Bareilly : बैंक कर्मी बनकर युवक के खाते से ठग ने उड़ाए 3. 29 लाख

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। ठग ने खुद को बैंक कर्मी बताकर एक युवक से 3.29 लाख रुपये ठग लिए। प्रेम नगर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रजलोक कॉलोनी निवासी मुरली मनोहर अग्रवाल ने बताया कि 24 जनवरी को उसके पास पीएनबी बैंक एक्शन का लिंक आया। उसके बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश मिश्रा बताते हुए खुद को बैंक कर्मी बताया। कॉल करने वाले ने उससे डेबिट कार्ड व अन्य डिटेल ले ली। 

एक-एक लाख रुपये की तीन फिक्स डिपाजिट को बंद कराकर खाते से रुपये उड़ा लिए गए। कुल 3.29 लाख रुपये की ठगी उसके साथ हुई। पीड़ित ने कॉल करने वाले राजेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार