‘भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर हुए फर्जी एनकाउंटर’... इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का हमला

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मुठभेड़ों को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में बड़े पैमाने पर फर्जी एनकाउंटर हुए हैं, जिससे न केवल निर्दोष लोगों की जान गई, बल्कि उनके परिवार भी पूरी तरह बर्बाद हो गए।

अखिलेश यादव ने कहा कि कोर्ट के अलावा किसी अन्य द्वारा सजा देना अपने आप में अपराध है। झूठे एनकाउंटर प्रशासन को भ्रष्ट करते हैं और कानून के राज को कमजोर करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पुलिस को बेलगाम छोड़ दिया गया, जिसके चलते फर्जी एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं हुईं। अब स्थिति यह है कि खुद न्यायालय को भी नाराजगी जाहिर करनी पड़ रही है।

पार्टी की ओर से जारी बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार असली अपराधियों को बचाती है और पुलिस प्रशासन का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने झांसी में पुष्पेंद्र और नोएडा में हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों का उदाहरण देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। सपा मुखिया ने दावा किया कि जनता सब देख रही है और वर्ष 2027 में भाजपा के अन्यायी शासन का लोकतांत्रिक तरीके से अंत करेगी।

संबंधित समाचार