Bareilly : बजट से गृहणियों में बेचैनी...घरेलू खर्च में नहीं दिखी राहत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बजट को लेकर महिलाओं में बेचैनी देखने को मिली। महिलाओं का मानना है कि सरकार को महंगाई को लेकर भी कुछ कदम बजट में उठाने चाहिए थे।

सुभाष नगर  की मानसी ने बताया कि सरकार ने महिलाओं को रोजगार और व्यवसाय से जोड़ने के लिए मजबूत कदम उठाए हैं, लेकिन, बजट में सब्जी, तेल और चावल जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर थोड़ा और ध्यान देना चाहिए था। 

अवधपुरी कालोनी की सीमा अरोड़ा ने बताया कि सभी योजनाएं अच्छी तो हैं, लेकिन बजट से कहीं भी महंगाई कम होती नजर नहीं आ रही है। घरेलू खर्च में लगने वाले पैसे और कम हो जाते तो राहत होती। इसके लिए भी सरकार को कुछ सोचना चाहिए। 

हेमा खटवानी ने कहा कि बजट के बाद बाजार की स्थिति निराशाजनक रही क्योंकि एसटीटी में वृद्धि से ट्रेडिंग लागत बढ़ने से बाजार में बेचैनी बढ़ी। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट आई और बाजार लाल रंग में बंद हुआ।

 

संबंधित समाचार