बरेली: 1928 पुरानी जेल स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से चमकेगी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से पुरानी जेल की दीवारें आजादी के दिवानों की वीर गाथाएं लिखी जाएंगी। सतरंगी लाइट और देशभक्ति गीतों की धुन सुनाई देगी। इस प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। नये साल में पुरानी जेल और कोतवाली को चमकाने का कार्य …

अमृत विचार, बरेली। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट से पुरानी जेल की दीवारें आजादी के दिवानों की वीर गाथाएं लिखी जाएंगी। सतरंगी लाइट और देशभक्ति गीतों की धुन सुनाई देगी। इस प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। नये साल में पुरानी जेल और कोतवाली को चमकाने का कार्य किया जाएगा।

शहर की पुरानी जेल का निर्माण 70 एकड़ में 1928 में किया गया था। इस जेल का इतिहास अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ अपने प्राणों को न्यौछावर करने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ा हुआ है। आजादी का सूरज और गुलामी की जंजरों की साक्षी जेल से स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां भी जुड़ी हुई हैं।

वर्ष 2016 में नई जेल का निर्माण होने पर कैदियों और बंदियों को केसरपुर स्थित नई जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद से ही जेल के गेट पर ताला लटकने लगा और निष्प्रोज्य हो गया। करीब चार साल बंद जेल को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के जरिए सवांरने का कार्य अब शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही 1927 की कोतवाली को स्मार्ट सिटी से सजाया जाएगा।
जेल का इतिहास

स्वंत्रता संग्राम में घमासान युद्ध के बाद नवाब खान बहादुर ने 31 मई 1857 को अंग्रेजों को पराजित कर बरेली पर कब्जा जमा लिया। शोभराम को अपना दीवान, नियाज अहमद, मजहर अली खान को जनरल एवं होरी लाल को अपना खजांची नियुक्त किया। 27 मार्च 1858 को मराठा राजा नाना धौंधु भी अपने 5000 घुड़सवार को लेकर नवाब से मिल गए। अंत में चलकर बहादुर नवाब को 7 मई 1859 को गिरफ्तार कर लिया गया था।

1 जनवरी 1860 को बरेली लाया गया। पुरानी कोतवाली 24 फरवरी 1860 को उनको फांसी दे दी गई। इसके बाद बहादुर नवाब को जिले में दफनाया गया। यहां पर बाद में चलकर दरगाह बना दिया गया। इसके अलावा परिसर में मौजूद स्मृति पटल पर 281 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित हैं। इसमें से बरेली से नाता रखने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास जुटाया जाएगा।

संबंधित समाचार