प्रयागराज : निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री
प्रयागराज। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण में पहुंच गये हैं। उन्होंने कहा कि विधिक सलाह लेने के बाद वह अपने निलंबन आदेश को न्यायालय में चुनौती देंगे। मीडिया से बातचीत में अलंकारअग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति नरम रुख दिखाते हुए कहा कि उनकी मुख्य आपत्ति केंद्र सरकार की कार्यशैली को लेकर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक कंपनी की तरह संचालित हो रही है, जहां निर्णय सीमित लोगों के हाथ में केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन उनकी प्रमुख मांग है और इस मुद्दे को लेकर वह शीघ्र ही दिल्ली से एक बड़ा आंदोलन शुरू करने की रणनीति बना रहे हैं।
