भक्तों को मिलेगा सेवा का मौका, राममंदिर ट्रस्ट तैयार कर रहा एक विस्तृत पारदर्शी योजना

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सत्यप्रकाश/अयोध्या, अमृत विचार। स्वर्ण मंदिर की तेज पर राम मंदिर में भक्तों को श्री रामलला के चरणों में सेवा अर्पित करने का मौका मिलेगा। भक्तों ने रामलला का झांकी उत्सव, आरती और भोग अर्पित करने के साथ सफाई और यात्रियों की सेवा का काम करने की इच्छा जताई है। जिस पर राम मंदिर ट्रस्ट एक विस्तृत पारदर्शी योजना तैयार कर रहा है। जिसमें एक वेबसाइट के माध्यम से ट्रस्ट को कार्यों की जानकारी देते हुए स्वीकृति प्राप्त कर भक्त अपनी आस्था को निवेदित कर सकेंगे।

राम मजन्मभूमि परिसर में मुख्य मंदिर के साथ 800 मीटर की परिधि में कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। इसके अलावा अन्य ऋषि मुनियों के मंदिर व यात्रियों के लिए सुविधा केंद्र की भी व्यवस्था है। आने वाले समय में बड़ी संख्या भक्त सेवार्थियों के रूप में कार्य करते हुए नजर आएंगे। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट देश के अलग-अलग क्षेत्र से आने वाले भक्त को एक स्थान पर रहने की सुविधा भी देगा। मंदिर परिसर के निकट अतिथि गृह तैयार किया है। इसमें सेवा का कार्य करने वाले को निशुल्क रहने भोजन करने की सुविधा दी जाएगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने सोमवार को बताया कि देश दुनिया भर से लोग भगवान की सेवा करने के लिए उत्सुक है। आने वाले राम भक्तों की सेवा के लिए देश भर से विभिन्न संस्थाएं व ट्रस्ट निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था पहले से ही चल रहा है। निकास द्वार अंगद टीला पर प्रतिदिन भक्तों तरह तरह के प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। कहा कि अभी कुछ समय बाद भक्त राम मंदिर परिसर में भी अपनी सेवा दे सकेंगे।

ये भी पढ़ें :
विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों...कराया टॉयलेट साफ, विरोध करने पर पिटाई और कमरे में किया बंद 

संबंधित समाचार