SRH vs DC Match Prediction: चौथे नंबर की रेस हुई तेज, सनराइजर्स-दिल्ली कैपिटल्स के बीच महामुकाबला , जानिए कौन पड़ेगा किसपे भारी?

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में छह-छह अंकों के साथ तालिका में चौथे और पांचवें स्थान पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स कल राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से शीर्ष चार की दौड़ में आगे निकलने के लिए भिड़ेगी। इस सीरीज में सनराइजर्स हैदराबाद सबसे खतरनाक बल्लेबाजी टीम बनकर उभरी है, जो लगातार 200 से अधिक का स्कोर बना रही है। 

इसकी मुख्य वजह अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी द्वारा दी गई विस्फोटक शुरुआत है। वहीं ईशान किशन नंबर तीन पर आकर टीम की गति को और बढ़ाते हैं, जबकि हेनरिक क्लासेन मिडिल ऑर्डर में लगातार बड़े शॉट्स लगाकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी का साथ मिलता है, जो बल्लेबाजी इकाई को और मजबूत और लचीला बनाते हैं। 

इसके विपरीत, दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को फॉर्म में चल रही पथुम निसंका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी स्थिरता देते हैं। समीर रिजवी और करुण नायर मध्यमक्रम में बल्लेबाजी के विकल्प देते हैं, जबकि अक्षर पटेल, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मिलकर मैच को फिनिश करने और तेज़ी से रन बनाने वाली मुख्य यूनिट बनाते हैं। 

खासकर स्टब्स, दबाव में भी मैच जिताने की काबिलियत रखने वाले एक अहम 'इम्पैक्ट प्लेयर' साबित हुए हैं। गेंदबाजी में भी दोनों टीमों के बीच उतना ही बड़ा अंतर देखने को मिलता है। एसआरएच अपने मुख्य विकेट-टेकर के तौर पर ईशान मलिंगा पर निर्भर रहती है। उन्हें प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार और रेड्डी का साथ मिलता है, जो बॉलिंग में भी अपना योगदान देते हैं। 

इसके जवाब में दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हैं। उनके साथ कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, टी नटराजन और आकिब नबी डार मिलकर एक ऐसी स्पिन-पेस जोड़ी बनाते हैं, जो मिडिल ओवर्स में मैच पर अपना कंट्रोल बनाए रखने के लिए तैयार की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद की पिच एक बार फिर बल्लेबाजो के लिए मददगार साबित होगी। 

यहां अब बड़े स्कोर बनना आम बात हो गई है और रात में खेलने वाली टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब रहती हैं। हालांकि, एसआरएच ने यह भी साबित कर दिया है कि वे पिच के हालात चाहे जैसे भी हों, अपने बनाए स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर सकते हैं। इससे घरेलू मैदान पर उनकी बादशाहत और भी मजबूत होती है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ में भिड़ेंगे LSG और राजस्थान रॉयल्स, इकाना में 22 अप्रैल को महामुकाबला

संबंधित समाचार